फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उद्घाटन की बाट जोह रहा वर्कशॉप

Tue, 02 Jan 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 22रेवाड़ी। कोसली ​स्थित नर्सिंग कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
कोसली। सैनिकों की खान कहे जाने वाले कोसली विधानसभा क्षेत्र को करोड़ों की लागत से तैयार हो चुकी विभिन्न परियोजनाओं का तोहफा जल्द ही मिलने वाला है। इससे क्षेत्र में शिक्षा, यातायात, स्वास्थ्य, बिजली आदि सेवाओं में व्यापक सुधार के साथ तेजी आएगी। कोसली में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जो प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, जल्द ही इन्हें शुरू किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं। मौजूदा समय में कोसली में साढ़े चार करोड़ की लागत से बनकर तैयार हरियाणा परिवहन विभाग का वर्कशॉप उद्घाटन की बाट जोह रहा है। साथ में खंडहर बना बस अड्डा के नवनिर्माण की इस साल उम्मीद है। साथ ही कोसली में एक दशक पूर्व बने एक किलोमीटर के लंबे ओवरब्रिज के कारण शहर दो भागों में बंट गया। रेलवे लाइनों के ऊपर से लोगों को जान जोखिम में डालकर जान पड़ता है। इससे परेशान इलाके के लोगों की मांग पर वर्ष 2017 में मंजूर अंडरपास का काम अधूरा है, जो इस साल में बनकर तैयार होगा। वहीं, कोसली बाजार के बीचोंबीच बने फ्लाईओवर को गिरा कर दोबारा से कार्य शुरू होने वाला है। इसके बनने से भारी वाहन चालकों को रोहतक सोनीपत जाने में सुविधा होगी।

आठ करोड़ की लागत से नर्सिंग कालेज बनकर तैयार

क्षेत्र में स्वास्थ्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए करीब आठ करोड़ की लागत से नर्सिंग कॉलेज बनकर तैयार हो चुका है। तीन मंजिला नर्सिंग कॉलेज सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं। इसी प्रकार से करीब 25 करोड़ की लागत से 25 एकड़ जमीन पर बनाया जा रहा भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का रीजनल सेंटर भवन बनकर तैयार हो गया है। इस आधुनिक भवन में एक हॉल व ऊपरी मंजिल पर जाने के लिए सीढि़यों के साथ भवन में 14 कमरों का निर्माण भी करवाया गया है। इसके साथ सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते कोसली में मेहमान नवाजी के लिए एक करोड़ की लागत से सैनिक रेस्ट हाउस भी बनकर तैयार हो चुका है।
विज्ञापन



-
मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में पूरे प्रदेश का समानांतर विकास हो रहा है। कोसली हलके की जनता को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए कई विकास योजनाओं व परियोजनाओं का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ का अंतिम चरण में है, जिन्हें जल्द ही पूर्ण करवा कर जनता को समर्पित किया जाएगा। -लक्ष्मण यादव, विधायक, कोसली।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें