रेवाड़ी। कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते संस्था के संयोजक दिनेश कपूर। स्रोत: स
रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में रविवार को हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में जाने अपने एक वोट की ताकत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रधान प्रेमनाथ गेरा, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश सचिव बलजीत यादव, पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार जलवा व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा की क्रांतिकारियों के बलिदान के फलस्वरूप देश को आजादी मिली। संविधान ने प्रत्येक नागरिक को वोट देने का अधिकार प्रदान किया। संयोजक शशि जुनेजा, प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व शिक्षा विद मधु गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में राजनीति में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उल्लेखनीय सेवा करने के लिए डॉक्टर नीरू वर्मा, हिमांशु पिपलानी, समाज सेवी राजेंद्र गेरा, लर्नर टू लीडर के निर्देशक यतीश सिंगल को विशेष रूप से सम्मानित किया। संवाद