कार्यक्रम में एकत्रित हुआ पूरा स्टाफ। स्रोत : कॉलेज
रेवाड़ी। सेक्टर-18 स्थित प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले राजकीय कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ, यूथ रेड क्रॉस, एनएसएस, एनसीसी के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसकी थीम महिलाओं के अधिकार, समानता और सशक्तिकरण थी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. ज्योति यादव ने किया। निकिता ने डांस, तान्या ने माता सावित्रीबाई फुले रीमा ने न्यूज एंकर का रोल निभाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी प्रस्तुति दी। डॉ. ज्योति यादव के मार्गदर्शन में सभी छात्राओं व महाविद्यालय सदस्यों ने माता सावित्रीबाई फुले को नमन किया। संवाद