रेवाड़ी। गांव शाहपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताते हुए इसके प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर सोनी ने बताया कि स्तन पान केवल बच्चे के लिए ही नहीं बल्कि मां के स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है। उन्होंने कहा कि ब्रेस्ट फीडिंग कराने से मां को प्रसव के बाद होने वाली कई समस्याओं से राहत मिलती है। यह न केवल गर्भाशय को सामान्य आकार में लाने में मदद करती है बल्कि प्रसव के बाद होने वाली ब्लीडिंग को भी कम करती है।