जिला न्यायालय परिसर में आयोजित कार्यशाला। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायालय परिसर में कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति लैंगिक उत्पीड़न विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वर्मा ने की।इस दौरान अमित वर्मा ने पॉश एक्ट के विभिन्न प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया तथा आंतरिक शिकायत समिति की भूमिका के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। संवाद