शहर निवासी एक युवती ने उत्तम नगर निवासी एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी युवक अभी फरार है। पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा है कि उसकी इंस्टाग्राम के जरिए उत्तम नगर निवासी युवक के साथ बातचीत हुई थी। बाद में दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी ने पांच मार्च को उसे दिल्ली रोड स्थित एक मोहल्ला में बुलाकर दुष्कर्म किया। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।