रेवाड़ी। मोहल्ला नई बस्ती स्थित प्राचीन शक्ति सिद्ध पीठ मां मनसा देवी मंदिर में अष्टमी को माता का जागरण किया गया। अष्टमी की रात को महिला मंडल की सरिता रुस्तगी व किरण शर्मा सहित अन्य महिला श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन किया। जागरण में भजनों पर महिला श्रद्धालु खूब थिरकीं। छोटे बच्चों माही, जीया, सौम्या, रिशु, श्रेया ने झांकियों की प्रस्तुति दी। मंदिर पुजारी पंडित विजय कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं द्वारा 21 अप्रैल को प्रातः 12 बजे से भंडारे प्रसाद का आयोजन किया जाएगा।