लोगों की समस्याएं सुनते बावल विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। प्रशासन
बावल। बावल के विधायक डा. कृष्ण कुमार ने शुक्रवार को रेवाड़ी स्थित अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, पेंशन, परिवार पहचान पत्र और विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं बताईं। विधायक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से फोन पर बातचीत कर कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान कराया। विधायक ने कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना समेत विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस योजना से महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। कहा कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के मार्गदर्शन और स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से बावल में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं।