फोटो : 27जिला बार एसोसिएशन में महिला अधिवक्ता होली मिलन समारोह मनाते हुए। स्रोत : वकील
रेवाड़ी। जिला बार एसोसिएशन की महिला अधिवक्ताओं की ओर से सोमवार को बार रूम में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पहली बार एसोसिएशन की नई उप प्रधान बनी महिला अधिवक्ता सुमन यादव एडवोकेट का महिला अधिवक्ताओं ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस मौके पर महिला दिवस मनाने के साथ ही एक दूसरे को होली की बधाईयां दी गई। एक महिला होने के नाते उन्होंने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की बात कही। बार एसोसिएशन की उपप्रधान सुमन यादव ने कहा कि होली मिलन समारोह एक साथ मनाया गया है। बार की ओर से उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वे पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से पालन कर बार को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का काम करेगी। इस अवसर पर बार एसोसिएशन की पूर्व सचिव राखी, सहसचिव मोनिका, ललिता भारती, भागेश यादव तथा टीना सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ता उपस्थित रहीं।