गांव राजपुरा की महिलाओं ने गांव की सरपंच शशिकला के नेतृत्व में मंगलवार को गांव में पंचायत कर भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शराब के ठेके को पलट दिया। गौरतलब है कि महिलाओं ने सोमवार को ठेके पर तालाबंदी की थी। शराबबंदी संघर्ष समिति की ओर से अनिल आर्य पाल्हावास एवं भाजपा नेत्री सरोज यादव ने ठेके पलटने के वक्त महिलाओं के साथ मौजूद रहे। अनिल आर्य ने कहा कि राजपुरा की सरपंच शशिकला में पंचायत में बताया कि ग्राम पंचायत की ओर से खोखा खोलने की अनुमति राशन के लिए दी गई थी,लेकिन शराब ठेकेदार ने अवैध तरीके से खोखे को शराब ठेका बना दिया। आर्य ने कहा कि पंचायत में ठेके का पलटने का निर्णय लिया गया था मौके पर जाकर खोखा पलट दिया गया। इस अवसर पर महिलाओं के साथ अन्य ग्रामीण भी मौजूद थे।