फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला के साथ किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक 24 साल की महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया और फिर अश्लील फोटो खिंचकर ब्लैकमेल करते हुए पैसों की मांग भी की। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के एक गांव की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी रवि से उसकी जान पहचान थी। 7 अगस्त 2019 को धोखे से आरोपी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। इसके बाद धारूहेड़ा बस स्टैंड के पास एक अनजान जगह ले जाकर आरोपी रवि ने उसके साथ दुष्कर्म करते हुए अश्लील फोटो खींच ली। आरोपी उसके बाद अश्लील फोटो के जरिये उसे ब्लैकमेल करने लगा। साथ ही आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। आरोपी की धमकी से महिला डर गई। आरोपी द्वारा बार-बार ब्लैकमेल करने पर मंगलवार देर शाम पीड़िता ने धारूहेड़ा थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अभी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें