फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: दो बच्चों और नकदी के साथ महिला लापता

Tue, 21 Jul 2026 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। धारूहेड़ा क्षेत्र में एक महिला अपने दो बच्चों और नकदी के साथ घर से लापता हो गई। महिला के पति ने आरोप लगाया है कि वह घर में रखी 50 हजार रुपये की नकदी और अन्य सामान भी साथ ले गई है। पति ने मायके के एक युवक पर पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का शक जताया है। उसने बताया कि उसके पिता पिछले चार-पांच वर्षों से धारूहेड़ा में रह रहे हैं। करीब दो साल पहले वह पत्नी और बच्चों के साथ पिता के पास आया था और एक ठेकेदार के पास काम करने लगा। उसके परिवार में पत्नी के अलावा एक बड़ी बेटी और छोटा बेटा है। 13 जुलाई की रात बेटे का तीसरा जन्मदिन परिवार के साथ मनाया था। अगले दिन ठेकेदार ने काम के लिए उसे 50 हजार रुपये दिए थे। उसने घर आकर यह राशि पत्नी को संभालने के लिए दे दी और पिता के काम में हाथ बंटाने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें