जिले के एक गांव निवासी महिला दो साल के बच्चे को लेकर लापता हो गई, पति ने बहनोई पर पत्नी व बच्चे को छुपाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में गांव निवासी संदीप ने बताया कि दो अक्तूबर को पत्नी दो साल के बच्चे को लेकर लापता हो गई। सभी जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संदीप ने आरोप लगाया है कि शक है कि महेंद्रगढ़ निवासी बहनोई ने पत्नी व बच्चे को छुपा रखा है। पुलिस ने संदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बता दें कि संदीप ने गुरुग्राम निवासी महिला से आर्य समाज मंदिर में शादी की थी।