फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ऑनलाइन सूट ऑडर करने पर महिला ने गंवाए एक लाख रुपये

Thu, 01 Feb 2024 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। महिला को ऑनलाइन सूट ऑर्डर करना बहुत महंगा पड़ा। पेमेंट करने के दौरान साइबर ठगों ने उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव ढोकिया निवासी प्रियंका ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने इंस्टाग्राम पेज से सूट आर्डर किया था। आरोप है कि जब उसने ऑनलाइन पेमेंट की तो साइबर फ्रॉड हो गया। उसके खाते से करीब एक लाख रुपये निकाल लिए गए। रुपये वापसी को लेकर कई बार प्रयास किया, लेकिन कुछ भी नहीं हो पाया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड न करें शेयर

डीसी राहुल हुड्डा ने डिजिटल व सोशल मीडिया के दौर में बढ़ते साइबर अपराधों पर लोगों से कहा है कि साइबर ठगों से सावधान व सतर्क रहें। किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड से बचने के लिए अपनी गोपनीय जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड आदि किसी के साथ शेयर न करें और न ही किसी झांसे में आएं। उन्होंने बताया कि किसी भी कारणवश साइबर अपराध का शिकार होने पर केंद्र सरकार के पोर्टल नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

व्यापारी मुरली मनोहर सिंघल।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें