फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ाई थाना क्षेत्र के गांव चांदनवास में मंगलवार सुबह एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार चांदनवास निवासी करीब 23 वर्षीय उष्मा देवी मंगलवार सुबह घर का काम करने के बाद आराम करने की बात कहकर अपने कमरे में चली गई थी। काफी देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजन उसे बुलाने कमरे में गए तो वह फंदे पर झूल रही थी। सूचना के बाद रोहड़ाई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने सामान्य कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें