रेवाड़ी। जिले के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ करने और पत्नी के साथ मिलकर मारपीट करने के मामले में कोर्ट ने नवल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उसकी पत्नी को मौके पर जमानत दे दी। एडवोकेट सुधीर कुमार ने बताया कि 18 मई को कोर्ट में दंपती को पेश किया गया था। जहां पर कोर्ट ने नवल को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। नवल की पत्नी को कोर्ट ने मौके पर बेल दे दी। संवाद