कुंड। काठूवास टोल प्लाजा के पास बाइक की टक्कर से एक महिला की मौत हो गई। पहचान गांव डाबड़ी निवासी सरोज देवी के रूप में हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव डाबड़ी निवासी बलवान ने बताया कि 21 जुलाई को वह मां सरोज देवी के साथ बहन से मिलने के लिए मोटरसाइकिल से नारनौल जा रहे थे। जब वह टोल प्लाजा काठूवास पहुंचे तो उनका लड़का बलवान बाइक को साइट लगा फोन से बात करने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बाइक ने मां को टक्कर मार दी। वह वहीं गिर गईं। राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया गया जहां चिकित्सकों ने घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। कुंड चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।