फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाटर टैंक में डूबने से महिला की मौत, कालाका गांव की घटना

Sun, 02 Apr 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। गांव कालाका में शनिवार रात को वाटर टैंक में डूबने से एक महिला की मौत हो गई। शव वाटर टैंक में उतराता देख कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शव बाहर निकाला। महिला की पहचान गांव कालाका निवासी करीब 35 वर्षीय पिंकी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला दोपहर के समय घर से निकली थी। वह वाटर टैंक तक कैसे पहुंची, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। माॅडल टाउन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम गांव कालाका स्थित वाटर टैंक में कर्मचारियों को एक महिला का शव उतराता दिखाई दिया। सूचना के बाद ग्रामीण और माडल टाॅउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रविवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि पिंकी दोपहर तक घर पर ही थी। दोपहर के समय वह घर से निकली थी। महिला के वाटर टैंक तक पहुंचने के बारे में परिजनों को जानकारी नहीं थी। महिला वाटर टैंक तक कैसे पहुंची इसके बारे में जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें