संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। स्थानीय ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार कर रही एक महिला की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतका की पहचान बावल के वार्ड नंबर-44 निवासी सरोज देवी (44) के रूप में हुई है। सरोज देवी शुक्रवार की सुबह दवाई लेने के लिए पैदल घर से निकली थी। वह बावल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन पार कर रही थी। इसी बीच जयपुर से दिल्ली की तरफ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम पहुंची। जीआरपी ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दी गई।