फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, केस दर्ज

Mon, 04 Mar 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव शहबाजपुर खालसा निवासी प्रदीप ने बताया कि गढ़ी बोलनी रोड पर उसने दुकान कर रखी है। शनिवार सुबह करीब साढ़े 12 बजे वह अपने दुकान पर था। तभी अचानक बाहर से जोर की आवाज सुनाई दी। देखा तो एक ट्रक और बाइक की टक्कर हो गई थी। ट्रक के बाई तरफ पिछले टायर के नीचे एक महिला दबी हुई थी। इसका चेहरा देखा तो वह पिंकी उसकी पड़ोसी थी। राहगीरों के मदद से घायल महिला को ट्रक के नीचे से निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज तक कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें