रेवाड़ी। नया गांव फाटक के पास ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत हो गई। महिला की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। जीआरपी एसआई सत्यपाल सिंह ने बताया कि आशंका है कि महिला ने दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्हें डेमू ट्रेन के गार्ड ने सूचना भेजी थी। वे मौके पर गए तो वहां एक महिला कटी हुई थी। मृतका की उम्र करीब 35 साल है। शव की शिनाख्त के लिए वे प्रयास कर रहे हैं लेकिन अभी नहीं हो पाई है।शव के पास से कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है ताकि महिला की पहचान हो सके।