फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 24 Feb 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली बाजार के पास से जा रही रेलवे लाइन क्रॉस करते समय एक महिला की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल भेज दिया जहां शुक्रवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि कोसली के बाजार के मालगाड़ी की चपेट में आने से जिला झज्जर के गांव गोरिया निवासी मुनेश(37) की मौत हो गई। मृतका के पति के अनुसार उसने अपनी पत्नी का छह माह पहले यूटरस का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के बाद भी वह ठीक नहीं हो रही थी। वीरवार की सुबह वह दवाई लेने के लिए आई थी। दोपहर करीब तीन बजे लाइन पार करते समय रेवाड़ी की तरफ से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सामान्य कार्रवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें