बावल। मोहल्ला प्रतापत में लंबे समय से बीमारी से परेशान एक महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतक की पहचान बावल के मोहल्ला प्रतापत निवासी सुनीता (50) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक मोहल्ला प्रतापत निवासी सुनीता के पति नरेश प्रजापत का 5 साल पहले देहांत हो गया था। विवाहित बड़े बेटे ने भी 2 साल पहले फंदा लगा लिया था। पुत्रवधू बच्चों सहित ससुराल छोड़कर मायके चली गई। दूसरा बेटा अविवाहित है। पुलिस ने मामले में सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।