फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, कमरे में पंखे पर लटका मिला शव

Sun, 02 Apr 2023 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। औद्योगिक क्षेत्र धारूहेड़ा की एक सोसायटी में शनिवार रात को करीब 40 वर्षीय महिला ने कमरे में लगे पंखे पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह परिजनों को महिला द्वारा फांसी का फंदा लगाने के बारे में पता लगा और पुलिस को सूचना दी गई। महिला द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। धारूहेड़ा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव मामडिया निवासी संजय एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है और परिवार के साथ धारूहेड़ा की विपुल सोसायटी में रहते है। शनिवार की रात को उसकी पत्नी दीपिका ने फ्लैट के दूसरे में जाकर पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह बच्चे दीपिका के जगाने के लिए तो कमरा अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने के बाद भी दीपिका ने अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन

परिजनों ने सिटकनी तोड़ कर दरवाजा खोला और अंदर पहुंचे तो दीपिका का शव पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने दीपिका को फंदे से नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सूचना के बाद महिला के मायका पक्ष के लोग भी धारूहेड़ा पहुंचे। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मृतका के भाई कपिल के बयान पर सामान्य कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें