संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के कंपनी बाग में एक महिला के साथ 2 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है।
पुलिस को दी शिकायत में कंपनी बाग निवासी महिला ने बताया कि दिसंबर 2023 में उसे एक शख्स से सोशल मीडिया पर मुलाकात हुई थी। उसने वर्क-फ्रॉम-होम का बिजनेस बताकर आने के लिए तैयार किया। 22 दिसंबर 2023 को दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक कैफे में साक्षात्कार के लिए आने की बात हुई थी। उसके बाद मुलाकात कर व्यावसायिक अवसर को लेकर आगे बढ़ने के लिए 2 लाख रुपये का निवेश करने को कहा। जब उसने पैसे देने से मना किया तो आरोपी ने उसे ऋण लेने के बारे में बताया। इसके बाद पीड़िता ने अप्रैल 2024 में एक फाइनेंस कंपनी से ऋण लिया उसके बाद आरोपी को 2 लाख रुपये दिए। जब पीड़िता को लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हो गई है तो उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।