फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: डेबिट कार्ड बदल कर खाते से निकाले 16 हजार रुपये

Sat, 08 Jun 2024 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एटीएम बूथ में एक महिला का डेबिट कार्ड बदल कर 16 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई शिकायत में यूपी के सीतापुर गांव गदियाना हाल कापड़ीवास निवासी प्रवीण ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे उनकी पत्नी आरती देवी एटीएम से पैसा निकालने के लिए गई हुई थीं। जब वह एटीएम बूथ के अंदर पैसे निकाल रही थी तभी बाहर खड़े एक लड़के ने उसे बहला फुसला कर उसका डेबिट कार्ड बदल लिया। इसके बाद वीरवार को उसके एटीएम से करीब 16 हजार रुपये निकाले गए। जिसकी सूचना महिला को मोबाइल पर आए मैसेज से पता लगी। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें