फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: क्रेडिट कार्ड से 71 हजार रुपये निकाले

Thu, 20 Jun 2024 01:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव किशनगढ़ में एक व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड से करीब 71 हजार रुपये की निकाले गए और पता भी नहीं चला। पुलिस को दी शिकायत में गांव किशनगढ़ निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि 23 मई को उसने क्रेडिट कार्ड लिया था। उसी दिन पिन भी बनाया था। इसके बाद पीड़ित ने क्रेडिट कार्ड का कोई इस्तेमाल नहीं किया। 16 जून को जब उसने क्रेडिट कार्ड का बिल निकाला तो पता चला कि 13 मई को कार्ड से करीब 71 हजार रुपये निकाले गए। इसका कोई मैसेज या मेल उसे नहीं मिला। फिलहाल शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें