रेवाड़ी। शहर के सर्कुलर रोड स्थित भार्गव कॉम्पलेक्स में राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ जिला रेवाड़ी के पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं को लेकर बैठक की। इसमें गई मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश महासचिव सुरेंद्र वशिष्ठ, प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी जतिन अग्रवाल ने की।
संघ के प्रधान दीपेश भार्गव ने कहा कि जिले में लगभग 50 ट्रेड एसोसिएशन है। एकजुट न होने के कारण अपनी बात सरकार तक नहीं पहुंचा पाते हैं। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ सभी ट्रेड एसोसिएशन को एकजुट कर समस्याओं को जिला, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगा और समाधान भी कराएगा।
उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिले के प्रमुख बाजार मोती चौक का रोड टूटा है, जोकि अग्रसेन चौक से लेकर काठमंडी और रेलवे रोड तक सरकार ने टाइल का रोड मंजूर किया हुआ था, लेकिन 10 दिन पहले नगर परिषद ने आरसीसी रोड का एस्टीमेट बनाकर चंडीगढ़ भेज दिया है। इसे लेकर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ ने नगर परिषद चेयरपर्सन पूनम यादव को ज्ञापन दिया था। इसके अलावा गोकल गेट पर सुलभ शौचालय हैं, उनकी हालत खस्ता है। इन्हें तोड़कर आधुनिक तरीके से बनाया जाए।
इस मौके पर जिला महासचिव दिनेश कपूर, रवि आहूजा उपाध्यक्ष, सतीश पारीक, जितेंद्र अग्रवाल, सौरव भार्गव, अभिषेक गुप्ता, दिलीप कालड़ा, सचिव विनोद अरोड़ा, नितिन अग्रवाल, महेंद्र, कमल सचदेवा, यीशु मक्कड़, सह सचिव संजय गुप्ता, संजय अग्रवाल, देवेंद्र कुमार, लव खरबंदा, रवि सैनी कोषाध्यक्ष व दिनेश रस्तोगी आदि मौजूद रहे।