फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: स्टाफ बदले जाने तक बच्चों को नहीं भेजेंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। माजरा श्योराज के स्कूल की 12वीं की छात्रा के सुसाइड करने के मामले में अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल भेजने से इंकार कर दिया है। अभिभावकों ने कहा कि स्कूल के स्टाफ के साथ छात्राएं सुरक्षित नहीं हैं। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि स्कूल के पूरे स्टॉफ को कहीं ओर स्थानांतरित करें। उनका कहना है कि स्टॉफ की गलती का ही खामियाजा मरने वाली छात्रा को भुगतना पड़ा है। इस घटना से जिले के विभिन्न छात्र संगठनों में भी रोष है। 15 वर्षीय एक छात्रा गांव माजरा श्योराज स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल की 12वीं कक्षा में पढ़ती थी। वह अपना विषय बदलवाना चाहती थी, लेकिन एक अध्यापक की ओर से उस पर विषय नहीं बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह करीब 15 दिन से परेशान थी। शुक्रवार को स्कूल में पहुंचने के बाद उसने अध्यापक से विषय बदलने के लिए आवेदन किया, लेकिन आरोप है कि अध्यापक ने उसे प्रताड़ित किया। बताया जा रहा है कि इसके बाद छात्रा ने स्कूल के कमरे में चुन्नी से फांसी का फंदा लगा लिया। परिजनों का आरोप है कि अध्यापकों ने चिकित्सकों को गुमराह कर मिर्गी दौरे की बीमारी बताया, जिसके कारण डॉक्टर ने मिर्गी दौरे का इलाज दिया। अन्यथा छात्रा के बचाया जा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें