फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब की बिक्री पर नजर रहेगी : डीसी

Sun, 05 May 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि आम चुनावों के दौरान जिले में अवैध शराब की बिक्री पर नजर रहेगी। कहा कि आबकारी और पुलिस विभाग के अधिकारी कड़ी निगरानी रखें। समय-समय पर अधिकृत शराब ठेकों का रिकार्ड भी जांचें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान शराब की अवैध बिक्री, भंडारण एवं आपूर्ति पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए उचित कदम उठाए गए हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं कि चुनाव के दौरान कहीं भी शराब की अवैध बिक्री या भंडारण नहीं होना चाहिए। यदि कोई इस कृत्य में संलिप्त पाया जाए तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा बाहर से आने वाली अवैध शराब को रोकने के लिए अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस अधिकारियों, एफएसटी और एसएसटी टीमों का भी गठन किया गया है। जो वाहनों की जांच करेंगे। आबकारी एवं कराधान विभाग, हरियाणा मुख्य कार्यालय, पंचकूला द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण रखने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें