फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मिड-डे मील कर्मियों के आंदोलन को देंगे समर्थन

Mon, 22 Jun 2026 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी ने 24 जून को भिवानी में आयोजित होने वाले मिड-डे मील कर्मियों के प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की है। संगठन के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने कहा कि मिड-डे मील कर्मियों को वर्तमान में मात्र 10 माह का लगभग 7 हजार रुपये मानदेय मिलता है जो महंगाई के दौर में बेहद कम है। उन्होंने न्यूनतम 28 हजार रुपये मासिक मानदेय, 12 माह का भुगतान, ड्रेस भत्ता बढ़ाकर 3 हजार रुपये करने तथा हटाई गई कर्मियों की बहाली की मांग की। उन्होंने कहा कि अधिकांश मिड-डे मील कर्मी आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से हैं और उनके साथ भेदभाव हो रहा है। एआईयूटीयूसी ने सरकार से उनकी मांगें जल्द स्वीकार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें