फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: राम काज किए बिना मोहे कहां विश्राम

विज्ञापन
फोटो : 7पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम का दृश्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था के तत्वाधान में हनुमान जी के जन्मोत्सव के छठी के अवसर पर उनकी महिमा का कार्यक्रम राम काज किए बिना मोहे कहां विश्राम का आयोजन पंजाबी धर्मशाला में किया गया। गुरुग्राम से आए रामायण कथावाचक पृथ्वी नाथ के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनग्लो इंटनेशनल स्कूल के निर्देशक वीपी यादव, महामंत्री अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण प्रदेश सभा विजय कुमार जांगिड़ पहुंचे। अतिथियों को बजरंग बली, राम दरबार व शिव परिवार के चित्र भेंट किए गए। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि सीता माता का पता लगाने के लिए हनुमान जी ने समुद्र के ऊपर छलांग लगाई तो देवताओं ने उनकी सहायता के लिए मैनाक पर्वत को आदेश दिया कि हनुमान जी की सहायता करें। मैनाक पर्वत ने समुद्र के बीच में से प्रकट होकर हनुमान जी को कुछ देर आराम करने के लिए निवेदन किया। हनुमान जी ने विनम्रता पूर्वक कहा कि राम काज किए बिना मोहें कहां विश्राम। प्रधान अरुण गुप्ता, शिक्षाविद् डॉ. बलबीर अग्रवाल, प्राचार्य राजेंद्र सिंह यादव व प्रो. सीएल सोनी ने कहा कि मेघनाथ ने जब युद्ध में श्री राम व लक्ष्मण को नागपाश में बांध दिया व दोनों मूर्छित हो गए। उन्हें मूर्छित देखकर सभी परेशान हो गए। ऐसे में हनुमान जी पक्षी राज गरूड़ को लेकर आए। पक्षीराज गरूड़ ने आकर श्री राम व लक्ष्मण को नागपाश से मुक्त किया। सभी ने कहा को नहीं जानत है जग में कपि संकटमोचन नाम तिहारो। शिक्षाविद् मधु गुप्ता, समाजसेवी सुनीता आर्य व डॉ. उमा ने कहा कि परिवार में हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करने से सभी तरह के विघ्न व बाधाएं दूर हो जाती हैं। कार्यक्रम में समाजसेवी राजेंद्र गेरा, हिमांशु पिपलानी, सत्यपाल शास्त्री, के एल कोहली, सुदर्शन मेहंदीरत्ता, पुरुषोत्तम नंदवानी, बलबीर शर्मा, व अन्यों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें