फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: टायर के नीचे से पत्थर हटाते समय चढ़ा ट्रैक्टर का पहिया, मौत

Tue, 23 Jul 2024 03:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। ट्रैक्टर के टायर के नीचे से पत्थर हटाते समय पहिया चढ़ने से एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोग घायल को रोहतक पीजीआई ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान बिहार के जिला बेगूसराय के गांव नौपुर निवासी अनिल कुमार के रूप में हुई है। अनिल यहां ड्राइवरी का कार्य करता था। पुलिस को दी शिकायत में बिहार के जिला बेगूसराय के गांव जगदीशपुर निवासी राम सुजीत राय ने बताया कि उसके साडू का लड़का अनिल कुमार यहां ड्राइवरी का कार्य करता था। 20 जुलाई रात 11 बजे के आसपास वह गांव धारण में तूड़ी भरने पहुंचा था। जहां पर एक ट्रैक्टर के ड्राइवर ने उससे कहा कि उसके गाड़ी पर कोई साथ में नही है। उसके गाड़ी को पीछे करवाने में उसकी मदद कर दे। जब वह ट्रैक्टर को पीछे करवाने लगा तभी टायर के नीचे से पत्थर हटाने पर अचानक वह टायर के नीचे आ गया। आसपास के लोग घायल को टायर के नीचे से निकाल कर इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने घायल को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। फिलहाल बावल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें