कोसली। शनिवार को मौसम बदलने की वजह से पूरे दिन तेज हवा चलती रही। इस दौरान कोसली में कुछ समय के लिए बरसात भी हुई। इससे गेहूं और सरसों की फसल भीग गई। नुकसान कितना हुआ है अभी इसके बारे में पता लगाया जा रहा है। दूसरी तरफ जो फसल टिनशेड से बाहर थी उसे बचाने के लिए कोई पुख्ता इंतजाम कोसली अनाज मंडी प्रशासन की तरफ से नहीं किए गए थे। रात करीब आठ बजे बूंदाबांदी हुई।
सरसों की बोरियां ऊपर से नीचे तक लगभग भीग चुकी है। गेहूं के देर तक भी नहीं ढके गए थे। अभी कोसली अनाज मंडी में गेहूं का उठान शुरू ही नहीं हुआ है। मौसम बदलने की वजह से गेहूं की कटाई का भी कार्य बाधित हो गया है। कोसली अनाज मंडी में सरसों की कुल 2 लाख 64 हजार 487 क्विंटल खरीद हुई है। एक लाख 51 हजार 788 क्विंटल का उठान हुआ है। एक लाख 2 हजार 339 क्विंटल गेहूं की आवक हुई है। 15 हजार 339 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है।
मौसम विभाग ने 3 दिनों तक बरसात की संभावना जताई है। ऐसे में गेहूं को काफी नुकसान हो सकता है। फिलहाल कोसली अनाज मंडी सोमवार को बंद रहेगी। हालांकि मार्केट कमेटी के अधिकारियों का कहना है कि बरसात कम हुई थी, जिस वजह से नुकसान ज्यादा नहीं हुआ है। जो फसल भीगी भी है, धूप निकलने के बाद सूख जाएगी।
इंसेट
8000 क्विंटल सरसों का साथ में हुआ उठान
बिठवाना अनाज मंडी में वेयर हाउस कॉरपोरेशन की तरफ से 10 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की गई है। 900 किसानों के गेट पास काटे गए हैं। शहर में रात आठ बजे के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। ऐसे में प्रशासन को केवल यही डर था कि अगर बरसात हुई तो काफी परेशान हो सकती है। कॉरपोरेशन की परचेज़र मंजू बाला का कहना है कि 8 हजार क्विंटल सरसों का साथ में उठान भी हुआ है। शहर की अनाज मंडी में अभी सरसों और गेहूं की आवर काफी अधिक है। उठान की प्रक्रिया काफी धीमी चल रही है।
इंसेट
इस प्रकार रहेगा रेवाड़ी और बावल अनाज मंडी का रोस्टर
15 अप्रैल : नैनसुखपुरा (मुण्डावास), गंगायचा जाट, मस्तापुर, टहना दीपालपुर, बासदूदा, मनेठी, पाडला, नांगल जमालपुर, नन्दरामपुरबास, मालहेडा, कापडीवास, रोजका, बालियर कलां, बालियर खुर्द, बिहारीपुर, डाबडी, पातुहेडा, झाबुआ, बीड झाबुआ, खिजूरी,
16 अप्रैल : मसानी, खटावली, खलियावास, खोल, मंदौला, बोहका, श्रीनगर, कोलाना, उंचा, रसूली, ततारपुर खालसा, जोनियावास, गुरदास माजरा, कोनसीवास, भटेडा, देहलावास, गुलाबपुरा, टांकडी, दुल्हेडा कलां, दुल्हेडा खुर्द, बखापुर।
17 अप्रैल : नांगल, मूंदी, बटौडी, खालेटा, कढू, प्राणपुरा उर्फ गोपालपुर, नंगला मायण, मायण, अहरोद, गोबिन्दपुरी, चिताडूंगरा, माजरा मुस्तिल भालखी, भालखी, पाली, गोठडा टप्पा खोरी, रोलियावास, आलियावास, बवाना गुर्जर, ढाणी सांतो, कुण्डल, खरखडी भीवा।
वर्जन
कोसली अनाज मंडी में फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, क्योंकि यहां पर बरसात ज्यादा नहीं हुई थी। सोमवार को कोसली अनाज मंडी बंद रहेगी। इस दौरान उठान के कार्य में तेजी लाई जाएगी।-नरेंद्र यादव, सचिव, कोसली मार्केट कमेटी