कन्या के जन्म पर आयोजित कुआं पूजन का कार्यक्रम। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव शाहबाजपुर इस्तमुरार में कन्या के जन्म उपलक्ष्य में कुआं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने लोकगीत गाकर उत्सव का माहौल बनाया वहीं बुजुर्गों ने नवजात को आशीर्वाद दिया। कुआं पूजन की रस्म पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न कराई गई जिसमें परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कन्या के पिता अमित यादव और मां सीनू ने ने बताया कि इस तरह के आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं और पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।