फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: मंदिर में मनाया श्रीकृष्ण का कुआं पूजन उत्सव

Mon, 16 Sep 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो: 03रेवाड़ी। बीएमजी सिटी कुआं पूजन में नृत्य करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के गढ़ी बोलनी रोड स्थित बीएमजी सिटी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान कृष्ण का कुआं पूजन उत्सव मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिलाओं ने डीजे के धुन पर नृत्य कर बधाइयां दीं और श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से यात्रा निकाली। यह यात्रा अंतरिक्ष टावर एवं बीएमजी होम्स होते मंदिर पहुंची, जहां प्रसाद और बर्तन वितरित किया गया। मंदिर के पुजारी प्रकाश मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद एकादशी पर भगवान श्री कृष्ण का कुआं पूजन उत्सव मनाया जाता है। इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर राधेश्याम गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, रिपुदमन गुप्ता, रवि गुप्ता, डॉ नरेश यादव, पुष्पा देवी, अनिल किसनानी, महेंद्र गुप्ता, शक्ति यादव, रमेश शर्मा और सुषमा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें