फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कल्याणकारी नीतियों का किया जा रहा प्रचार

Tue, 06 Aug 2024 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 05रेवाड़ी। सरकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करते सूचना विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा रहा है। अभियान के तहत जहां आमजन को सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। दूसरी ओर उनको मनोरंजन के साथ-साथ लोक विधा से सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने का आह्वान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

विशेष प्रचार अभियान के द्वितीय चरण के कार्यक्रमों के तहत भजन पार्टी की ओर से मंगलवार 6 अगस्त को चांदूवास, बैरियावास, भुरियावास, कतोपुरी बुजुर्ग, टींट व बालियर कलां में, बुधवार 7 अगस्त को आसलवास, भगवानपुर, गढ़ी, चौकी नंबर 2, मैलावास व बालियर खुर्द में, वीरवार 8 अगस्त को गांव धरचाना, जाटू भुरथल, गुगौढ़, गादला, बवाना गुर्जर व भूड़ला में, शुक्रवार 9 अगस्त को दुल्हेड़ा कलां, बुड़ाना, गुर्जरवास, गोपालपुर गाजी, चिमनावास व गढ़ी में तथा शनिवार 10 अगस्त को दुल्हेड़ा खुर्द, बुड़ानी, जाहिदपुर, खडग़वास, गोलियाकी व ढ़ाकिया में, सोमवार 12 अगस्त को गांव हरचंदपुर, चांदावास, जखाला, खुशपुरा, गोठड़ा व डूंगरवास में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों बारे जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें