फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: माला पहनाकर छात्रों का किया स्वागत

Tue, 05 Mar 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़ोदा में सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़ राजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में नामांकन वृद्धि का शंखनाद किया गया। इसमें स्कूल मुखिया महेश कुमार और संकुल स्तर के अंतर्गत आने वाले सभी मुखियाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बाल वाटिका के तहत शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्रों का माला पहनाकर स्वागत किया गया। ग्राम स्तर पर नामांकन वृद्धि के लिए खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़ और स्कूल मुखिया महेश कुमार के नेतृत्व में रैली निकाली गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने संकुल स्तर के अंतर्गत आने वाले सभी विद्यालय मुखियाओं से नामांकन वृद्धि के लक्ष्य को प्राप्त करने की अपील की। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच इंद्रजीत, एसएमसी प्रधान सत्यनारायण आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें