कलानौर। गुढ़ान मोड़ स्थित कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिले के ग्रामीण क्षेत्र के अनुसूचित जाति के अध्यक्ष मुनीराम पिलाना का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में रोहतक से कांग्रेस नेता सूरजमल किलोई ने पगड़ी पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम में अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलमाला से स्वागत करते हुए लड्डू बांटे। कार्यक्रम में मुनीराम पिलाना ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, दीपेंद्र हुड्डा व विधायक शकुंतला खटक समेत शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। इस मौके पर सोनू पिलाना, विक्रम हथवाल, अंतरराष्ट्रीय सुभाष पहलवान, नवीन गहलावत, नरेश चहलिया, कृष्ण मेहरा मौजूद रहे। संवाद