फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अमरनाथ यात्रा के लिए दो ट्रिप चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

Thu, 24 Jul 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। रेलवे ने जबलपुर-श्री वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर अमरनाथ यात्रा साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे अमरनाथ यात्रियों को काफी सहूलियत होगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन संपर्क अधिकारी शशि किरण ने बताया कि जबलपुर-श्री माता वैष्णोदेवी कटरा अमरनाथ यात्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 4 व 11 अगस्त को (2 ट्रिप) चलेगी। यह ट्रेन जबलपुर से सोमवार को 05.25 बजे रवाना होकर मंगलवार को 18.00 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। इसी प्रकार श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर अमरनाथ यात्रा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 5 व 12 अगस्त को (2 ट्रिप) श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से मंगलवार को 21.15 बजे रवाना होकर वीरवार को 09.35 बजे जबलपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन कटनी मुडवारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई, ग्वालियर, मुरैना, आगराकैंट, मथुरा जं., अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जाखल, धुरी, लुधियाना, जलन्धर कैंट, पठानकोट कैंट व जम्मूतवी स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 6 थर्ड एसी, 9 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी व 2 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें