फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदला मौसम का मिजाज, झमाझम हुई बारिश

Tue, 28 Nov 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। बरसात होने के बाद बाजार में हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। मौसम का मिजाज सोमवार को अचानक बदल गया और सुबह से आसमान में बादल छा गए। पूरे दिन बूंदाबांदी होती रही। शाम करीब साढ़े चार के बाद तेज बारिश भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से अगले चार दिन हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान परिदृश्य में एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। मंगलवार को भी बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा सकता है। 29 नवंबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अब कड़ाके वाली ठंड शुरू होगी और कोहरा भी होगा।
विज्ञापन

बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। मौजूदा समय में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। वहीं, अब आने वाले दिनों में मौसम बदलने के बाद 2 से 3 डिग्री तापमान में भी कमी देखने को मिलेगी। हालांकि, दिन के तापमान में ज्यादा गिरावट तो नहीं होगी मगर रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
मौसम बदलने से वायु प्रदूषण से राहत मिलेगी। रविवार को एक्यूआई 303 दर्ज किया गया तो सोमवार को एक्यूआई 327 रहा। इससे पहले शनिवार को भी स्थिति कुछ इसी प्रकार की थी। फिलहाल मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि मौसम बदलने के साथ ही प्रदूषण से भी काफी हद तक राहत मिल सकती है।
विज्ञापन


ठंड से गेहूं और सरसों की फसल को फायदा


कृषि वैज्ञानिक डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि मौसम में अब बदलाव हो रहा है। तापमान में गिरावट से गेहूं व सरसों की फसल को लाभ मिलेगा। तापमान ज्यादा होने से गेहूं की फसल को नुकसान हो सकता है। सर्दी में गेहूं के पौधों में वृद्धि होगी। अभी सरसों में पहली सिंचाई चल रही है। बरसात से सिंचाई में भी फायदा होगा। जिले में इस बार 35 हजार हेक्टेयर में गेहूं और 70 हजार हेक्टेयर से ज्यादा क्षेत्र में सरसों की बिजाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें