फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी विद्यालयों में बढ़ाएंगे दाखिला : राम किशन

Wed, 02 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 25कोसली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव के दौरान बच्चों
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। कोसली स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हवन कर प्रवेश उत्सव की शुरूआत की गई। प्रवेश उत्सव में मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित व हवन के साथ किया गया। सेवानिवृत्ति हिंदी प्रवक्ता सुरेंद्र लाल ने हवन करवाया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य माया यादव ने नए बच्चों का नामांकन विद्यालय में उनको माला पहनाकर व कापी पेन देकर स्वागत किया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोसली से सरपंच राम किशन ने विद्यालय को विश्वास दिलाया कि वे नामांकन बढ़ाने के लिए वह आमजन को सरकारी विद्यालयों के प्रति जागरूक कर रहे हैं और निरंतर प्रयास करते रहेंगे। इतिहास प्रवक्ता बाल योगेश्वर ने बताया कि विद्यालय में उच्च शिक्षित व समर्पित अध्यापक हैं। स्मार्ट क्लास में डिजिटल बोर्ड की व्यवस्था है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें