फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम मन को मार नहीं सकते, उसको साध सकते हैं : हुजूर कंवर

विज्ञापन
फोटो : 15गांव जाडरा में स्थित राधास्वामी आश्रम में सतगुरु हुजूर कंवर लोगों को सत्संग सुनाते
विज्ञापन
रेवाड़ी। कनीना रोड के पास गांव जाडरा में स्थित राधास्वामी आश्रम में सतगुरु हुजूर कंवर ने लोगों को सत्संग सुनाया। सतगुरु कंवर ने बताया कि गृहस्थी इंसान की हर पल परीक्षा है। दुनियादारी की जरूरतों को पूरा करते उसे आभास ही नहीं होता कि कब वह काल और माया के फंदे में जकड़ा गया। गृहस्थ से बड़ा धर्म नहीं है लेकिन इसमें गफलत की भी उतनी ही संभावना है। इस गफलत से इंसान को सतगुरु सतनाम और सत्संग ही बचा सकता है। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग पर चलने से पहले अपने सामाजिक जीवन को उन्नत करो। अच्छे गुणों को अपनाओ, मां बाप बड़े बुजुर्ग की सेवा और आदर करना सीखो। कहा कि प्रकृति का भी यही नियम है कि वह सुंदर सात्विक भावों को ही अपनाती है, फिर हम बुरे कर्म करके प्रकृति के दुश्मन क्यों बनाए। संकल्प शक्ति की दृढ़ता केवल विश्वास भाव से आती है और विश्वास सतगुरु जगाता है। हम मन को मार नहीं सकते अपितु उसको साध सकते हैं। उन्होंने कहा कि कहना तो आसान है लेकिन करना बहुत मुश्किल। अगर कहो सो करना आ गया तो आपके सारे संकल्प सिद्ध हो जाएंगे। अंत में लोगों से गर्मी में पशु पक्षियों के लिए जगह जगह दाने पानी की व्यवस्था करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें