फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: नाई वाली चौक के पास जलभराव

Sat, 08 Aug 2026 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। नाईवाली चौक के पास जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से जलभराव होता है। इससे राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ दूरी पर पार्क की दीवार में होल बना देने से सड़क का पानी पार्क के अंदर चला जाता है। पार्क में पानी जमा होने से इसकी सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। लंबे समय तक पानी खड़ा रहने से पार्क में गंदगी और दुर्गंध की समस्या पैदा होने के साथ-साथ लोगों के लिए पार्क का उपयोग करना भी मुश्किल हो सकता है। जबकि बारिश के पानी की स्थायी निकासी की व्यवस्था करने के बजाय उसे पार्क में डालना समस्या का समाधान नहीं है। जलभराव और पार्क में पानी जमा होने की स्थिति से नगर परिषद की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें