धारूहेड़ा। क्षेत्र में वीरवार को हुई बारिश से तापमान गिर गया जिससे ठंड बढ़ गई। मिनी ट्रक यूनियन क्षेत्र और हाईवे की सर्विस लेन पर जलभराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी हुई। बारिश ने जहां गेहूं की बिजाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत दी। बारिश से खेतों में नमी बढ़ने की संभावना के चलते गेहूं की बिजाई की तैयारी कर रहे किसानों को राहत मिली है। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए खेत में उचित नमी जरूरी होती है। किसानों को उम्मीद है कि मौसम अनुकूल रहा तो आगामी दिनों में बिजाई के काम में तेजी आएगी। हालांकि, बिजाई से पहले खेतों में नमी और पानी की स्थिति का आकलन करना जरूरी है।