हनुमान मंदिर में वाटर कूलर भेंट करते लोग। स्रोत : मंदिर
कुंड। समाजसेवी प्रदीप गोयल ओर मनोज गोयल ने अपने पिता सेठ लाला जगदीश प्रसाद गोयल की स्मृति में गुवारिया बस्ती के नजदीक हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए शीतल ओर शुद्ध पेयजल के लिए एक वाटर कूलर लगाया है। प्रदीप गोयल और कुशल गोयल ने बताया कि उनके दादा लाला शादीराम मूल रूप से गांव अहरोद के थे ओर व्यापार के लिए कुंड मंडी आ गए थे। इस मौके पर जारी मनोज तिवारी, समाजसेवी मुकेश गोयल जेई, पूर्व मुख्याध्यापक श्रीचंद यादव, ठेकेदार रामजस यादव ओर मुकेश कुमार सहित गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। संवाद