फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: एसपी ऑफिस से 50 मीटर दूर दुकान से वाॅशिंग मशीन चोरी

Thu, 16 Oct 2025 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवाड़ी। एसपी ऑफिस से महज 50 मीटर की दूरी पर स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोर बुधवार देर रात नई वाशिंग मशीन चोरी कर ले गए। इस दुकान में एक महीने में चोरी की यह दूसरी घटना है। सीसीटीवी फुटेज में दो चोर वाशिंग मशीन बाइक पर ले जाते नजर आ रहे हैं। दुकान मालिक जितेंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी दुकान एसपी ऑफिस से 50 मीटर की दूरी पर है। बुधवार रात वह दुकान के अंदर ग्राहकों को सामान दिखाने में व्यस्त थे। इसी दौरान दो चोर मौका पाकर बाहर रखी वाशिंग मशीन उठाकर बाइक पर फरार हो गए। दुकान बंद करते समय सामान की जांच के दौरान चोरी का पता चला, जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज देखने पर पूरा मामला सामने आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें