फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कोसली में बेच रहा था अवैध शराब, काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसली। कोसली थाना पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान बिहार के जिला दरभंगा के गांव सनापुर हाल आबाद गली नं. 19 बुरारी कॉलोनी दिल्ली निवासी सुमन झा के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में दो आरोपी सोमबीर उर्फ कालिया व गजेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपी गजेंद्र ने बताया कि वह नकली शराब तैयार करने के लिए गत्ता पेटी दिल्ली की बुरारी कॉलोनी निवासी सुमन झा से लेकर आता था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी सुमन झा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें