भिवाड़ी। गांव सांचौर निवासी अनिल उर्फ मन्नू उर्फ भोला को कोटकासिम थाना पुलिस ने बुधवार को भिवाड़ी से गिरफ्तार किया। आरोपी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह अवैध हथियार रखने और उनकी सप्लाई के मामले में वांछित था। थाना अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि करीब तीन माह पहले अवैध हथियार के मामले में पुज्जू को गिरफ्तार किया गया था। उसके पास हथियार और कारतूस बरामद हुए थे। पूछताछ में उसने हथियार अनिल से लेने की बात बताई थी। अनिल मुंडावर थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, डकैती, लूट और चोरी सहित करीब 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।