फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: निर्माणाधीन बिल्डिंग की वजह से पड़ोस के मकान की गिरी दीवार, बुजुर्ग महिला घायल

Fri, 23 Feb 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
रेवाड़ी। निर्माणाधीन बिल्डिंग की वजह से पड़ोस के मकान की गिरी दीवार। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शुक्रवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की वजह से पड़ोस के एक मकान की दीवार गिर गई। मलबे के नीचे दबने से बुजुर्ग महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मोहल्ला शुक्रपुरा निवासी हन्नी चावला ने बताया कि वह किराये के मकान में रहते हैं। कुछ दिन पहले उनकी बेटी का देहांत हो गया था, जिसकी वजह से इस मकान को खाली नहीं कर पाए। जबकि कुछ दिनों से ही उनके पड़ोसियों ने अपने मकान को तोड़कर नए सिरे से बनाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को निर्माणाधीन मकान के कारण आई दरारों की वजह से उनके मकान की दीवार गिर गई। पास में ही उनकी 80 साल की बुजुर्ग सास शांति देवी बैठी हुई थी। उनके ऊपर सारा मलबा आकर गिर गया। दीवार गिरने पर धमाके जैसी आवाज आई। इसके बाद उनके परिवार के लोग बाहर निकले तो शांति देवी पर मलबा गिरा हुआ था। वहां से निकालकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। परिवार ने इसकी सूचना नगर परिषद को दी। इसके बाद नगर परिषद के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कर्मचारियों ने निर्माणाधीन मकान के मालिक से कागजात मांगे है। साथ ही निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है।

रेवाड़ी। निर्माणाधीन बिल्डिंग की वजह से पड़ोस के मकान की गिरी दीवार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें